LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स: 15,000 करोड़ से ज्यादा में हुई डील; जानें कौन है वो शख्स जिसने खरीदी पहली चैंपियन टीम!

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील फाइनल की है। अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 1.63 बिलियन डॉलर में टीम को खरीद लिया है, जिससे यह $1 बिलियन क्लब में शामिल होने वाली पहली टीम बन गई है।

IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स: 15,000 करो

N4N sports - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले खेल जगत में अब तक का सबसे बड़ा धमाका हुआ है। आईपीएल की पहली चैंपियन टीम, राजस्थान रॉयल्स (RR) को नया मालिक मिल गया है। भारत में जन्मे अमेरिकी दिग्गज बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (ग्रुप) ने इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की डील फाइनल कर ली है। यह सौदा 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,282 करोड़ रुपये) में तय हुआ है, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे भारी-भरकम राशि है।

पहली बार $1 बिलियन के पार पहुंची किसी टीम की कीमत 

यह पहली बार है जब आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कीमत पर बिकी है। इस डील के साथ ही राजस्थान रॉयल्स लीग की सबसे महंगी टीम बन गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मालिकाना हक आगामी आईपीएल 2026 सीजन के बाद पूरी तरह प्रभावी होगा। इससे पहले गुजरात टाइटंस की हिस्सेदारी करीब 7,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर बिकी थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उस रिकॉर्ड को कोसों पीछे छोड़ दिया है।

कौन हैं काल सोमानी? 

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश की दुनिया के ग्लोबल लीडर हैं। उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, एआई (AI) गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे आधुनिक क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां स्थापित की हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोमानी पहले से ही रॉयल्स में अल्पसंख्यक हिस्सेदार थे। इस बार उन्हें वॉलमार्ट परिवार के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का भी मजबूत वित्तीय समर्थन प्राप्त है।

2008 से 2026 तक: 24 गुना बढ़ी कीमत 

राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू में आया उछाल हैरान करने वाला है। साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब मनोज बदाले और उनके सहयोगियों ने इस टीम को महज 67 मिलियन डॉलर (करीब 260-270 करोड़ रुपये) में खरीदा था। आज 2026 में वही टीम 1.63 बिलियन डॉलर में बिक रही है। यानी 18 सालों के सफर में टीम की कीमत में करीब 24 गुना की भारी वृद्धि हुई है।

क्रिकेट जगत में नए युग की शुरुआत 

अब तक राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति मनोज बदाले और अन्य निवेशक चला रहे थे। काल सोमानी के आने से टीम में नई तकनीक और ग्लोबल इंवेस्टमेंट का समावेश होने की उम्मीद है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी डील यह दर्शाती है कि वैश्विक बाजार में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू किस कदर बढ़ चुकी है।