LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Happy Birthday MS Dhoni: एमएस धोनी का 44वां जन्मदिन! एक लीजेंड की कहानी जो अब भी लोगों के दिलों पर राज करता है, जानें कैसे TT से बना वर्ल्ड चैंपियन

Happy Birthday MS Dhoni: एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनके जीवन, क्रिकेट करियर, कप्तानी रिकॉर्ड और उन्हें मिले ऐतिहासिक पुरस्कारों की पूरी कहानी।

Happy Birthday MS Dhoni
एमएस धोनी का जन्मदिन- फोटो : social media

Happy Birthday MS Dhoni: एमएस धोनी, जिन्हें पूरी दुनिया "कैप्टन कूल" के नाम से जानती है, 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1981 में रांची (तब बिहार, अब झारखंड) में हुआ था। धोनी का परिवार एक राजपूत परिवार से है और वे आज भी रांची में ही रहते हैं। धोनी ने DAV Jawahar Vidya Mandir से अपनी पढ़ाई की। शुरुआती दिनों में वह फुटबॉल के गोलकीपर थे, लेकिन कोच की सलाह पर क्रिकेट की ओर मुड़े। यही मोड़ उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

टिकट चेकर से क्रिकेट आइकन बनने तक

2001 से 2003 के बीच धोनी ने भारतीय रेलवे में TTE (Travelling Ticket Examiner) के रूप में काम किया। लेकिन उनके भीतर एक जिद थी कुछ बड़ा करने की। इस जिद ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे मजबूत स्तंभ बना दिया।

Diarch GO

क्रिकेट करियर और कप्तानी में ऐतिहासिक सफर

एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू 2004 में किया और देखते ही देखते उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज़ी और शांत नेतृत्व से क्रिकेट की दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। उनका लंबे बालों वाला स्टाइल, दमदार हिटिंग और बेमिसाल विकेटकीपिंग ने उन्हें युवाओं का आइकन बना दिया।

एमएस धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड

धोनी ने भारतीय टीम के लिए 332 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की:

60 टेस्ट

200 वनडे

72 टी20

इनमें से भारत ने 179 मैच जीते और सिर्फ 120 हारे, जो उन्हें दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल करता है।

NSIT
Nsmch

ट्रॉफियों की ट्रिपल क्राउन

2007: पहला टी20 वर्ल्ड कप जीत

2011: 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता

2013: चैंपियंस ट्रॉफी भारत की झोली में

धोनी आज भी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने तीनों ICC ट्रॉफियां जीती हों।

धोनी को मिले सम्मान और पुरस्कार

धोनी को ना केवल मैदान पर बल्कि देश की ओर से भी कई बड़े पुरस्कारों से नवाज़ा गया है:

अवार्डवर्ष

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न2008

पद्मश्री2009

पद्म भूषण2018

ICC पीपल्स चॉइस अवार्ड2013

ICC हॉल ऑफ फेम2020 के बाद

ODI और T20 टीम ऑफ द डिकेड (कप्तान और विकेटकीपर)2011-2020

स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड2011-2020

धोनी ने यह साबित किया कि नेतृत्व केवल शब्द नहीं, कर्म है।

आईपीएल और मौजूदा भूमिका: अभी भी युवाओं के आदर्श

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं। 2025 सीजन में, जब ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए, तो धोनी ने फिर से कप्तानी की बागडोर संभाली और टीम को नई ऊर्जा दी।उनकी उपस्थिति टीम के लिए सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और प्रेरणादायक होती है।