LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाए KKR, हिंदुओं पर हमले के बाद BCCI का आदेश, शाहरुख खान की IPL टीम ने 9.20 करोड़ में खरीदा था

KKR orders BCCI to remove Bangladeshi cricketer
KKR orders BCCI to remove Bangladeshi cricketer- फोटो : news4nation

बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाए KKR, हिंदुओं पर हमले के बाद BCCI का आदेश, शाहरुख खान की IPL टीम ने 9.20 करोड़ में खरीदा था


बांग्लादेश में चल रही आंतरिक उथल पुथल के बेच हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच आईपीएल में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की टीम KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. लेकिन बीसीसीआई ने अब एक फरमान जारी किया है जिसमें बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के लिए कहा है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है. 

Diarch GO


दिसंबर 2025 में मुस्तफिजुर को KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं पिछले कुछ समय के दौरान लगातार बांग्लादेश में हिंसा की घटना हो रही है. इसमें हिंदुओं की हत्या सहित हिंदू वर्ग के लोगों की संपत्तियों को आग लगाने, कब्जा करने सहित कई प्रकार की घटनाएं पूरे देश में हुई है. इन घटनाओं का भारत में जोरदार विरोध देखने को मिल रहा है. यहां तक कि शाहरुख खान की टीम KKR में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करने का विरोध भी होने लगा. सोशल मिडीया पर इसे लेकर लाखों ने लोगों ने पोस्ट किया है. 


अब बीसीसीआई ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के लिए कहा है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा.

NSIT
Nsmch


शाहरुख की टीम में बांग्लादेश के खिलाडी को खरीदे जान का विरोध करने वालों में उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम, के अलावा स्वामी रामभद्राचार्य, देवकीनंदन ठाकुर और शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे आदि का नाम शामिल है. अब  बीसीसीआई ने बड़ा फरमान जारी कर दिया है.