LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

MS Dhoni News: एमएस धोनी को लगा तगड़ा झटका ! इस बड़े मामले में फंसे माही, मिला 15 दिनों का अल्टीमेटम

MS Dhoni News: जहां एक तरफ फैंस आईपीएल (IPL) में माही के हेलिकॉप्टर शॉट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मैदान के बाहर धोनी को एक बड़ा झटका लगा है। एक गंभीर मामले में धोनी को 15 दिन का अल्टीमेटम मिला है, जिससे उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़

ms dhoni
एमएस धोनी को लगा झटका - फोटो : social media

MS Dhoni News: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। एक पुराने कानूनी विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसके चलते माही के दरवाजे पर 15 दिनों का अल्टीमेटम वाला नोटिस पहुंच गया है। जानकारी अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवास के लिए आवंटित जमीन के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर भेजा गया है। 

15 दिन में देना होगा जवाब

बोर्ड का कहना है कि यह प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन यहां नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि धोनी को 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्लॉट संख्या एच-(10)ए का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है। यह प्लॉट वर्ष 2009 में झारखंड सरकार की सिफारिश पर आवासीय उपयोग के लिए आवंटित किया गया था।

Diarch GO

डायग्नोस्टिक सेंटर संचालन पर उठे सवाल

बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने जांच के बाद कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि इसी तरह के उल्लंघन के मामलों में अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। विवाद की मुख्य वजह हरमू स्थित आवास परिसर में ‘नीबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स’ नामक डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन बताया जा रहा है। यह आवास क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि यह धोनी का पुराना घर रहा है। 

रांची में रहते हैं धोनी 

घर की दीवारों पर उनका नाम, जर्सी नंबर 7, हेलीकॉप्टर शॉट और विकेटकीपिंग की झलकियां दर्शाई गई हैं। हालांकि, धोनी वर्तमान में अपने परिवार के साथ रांची के सिमलिया रिंग रोड स्थित ‘कैलाशपत्ति’ नामक फार्महाउस में रहते हैं। हरमू का यह घर अब उनके पुराने निवास के रूप में जाना जाता है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है और नोटिस की कॉपी वायरल हो रही है। फिलहाल धोनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch