LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात

पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबागाना हादसे के शिकार हुए पिता-पुत्र के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपे.....

कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर
कोलकाता चोरबागान हादसे के शिकार पिता-पुत्र के परिजनों से मिले बंगाल के मंत्री उमेश राय- फोटो : मनीभूषण शर्मा

Muzaffarpur : दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता के चर्चित चोरबागान पंडाल हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर के पिता और पुत्र के शोक संतप्त परिजनों से मिलने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। वहीं घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से संवेदनशीलता दिखाते हुए मंत्री उमेश राय ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे।


पश्चिम बंगाल के सीएम ने फोन पर की बात, 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे

पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री उमेश राय ने मुजफ्फरपुर आकर मृतक अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी निभा कुमारी को 25-25 लाख रुपये के दो अलग-अलग चेक सौंपे। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से मृतक अभिषेक की पत्नी व आयुष की मां निभा कुमारी से सीधे बात की और इस दुखद घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।


चोरबागान दुर्गा पूजा हादसे में हुई थी 19 लोगों की मौत

बता दें यह भयावह हादसा कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल में हुआ था, जिसमें कुल 19 लोगों की जान चली गई थी। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में रहने वाले एमआर अभिषेक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने गए थे, जहां वे और उनके पुत्र हादसे के शिकार हो गए। पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है और इसी के तहत यह सहायता राशि दी गई है, साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से भी दो-दो लाख रुपये मिलने की बात कही गई है।


सरकारी नौकरी को लेकर डोमिसाइल नीति का पेच, सरकार प्रयासरत

मृतक के परिजनों और बड़े भाई ने मांग की है कि बंगाल सरकार परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा या विशेष प्रावधान के तहत सरकारी नौकरी दे। इस पर मंत्री उमेश राय ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में डोमिसाइल नीति लागू होने के कारण नौकरी देने में कुछ तकनीकी और कानूनी परेशानियां आ रही हैं, फिर भी सरकार इस दिशा में रास्ता निकालने के लिए प्रयासरत है। वहीं, जिला आपदा विभाग के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यह सहायता राशि परिजनों तक पहुंचाई गई है।


मूल रूप से साहेबगंज के रहने वाले थे मृतक पिता-पुत्र

NSIT
Nsmch

मृतक अभिषेक श्रीवास्तव मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के पिपरावराघो के रहने वाले थे और वर्तमान में उनका पूरा परिवार भगवानपुर में रह रहा था। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बंगाल सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन इस अप्रत्याशित क्षति की टीस परिजनों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।

मनीभूषण की रिपोर्ट