LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Sports News: जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मच गया बवाल, जानिए क्यों उठ रहे सवाल

Sports News: विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन के बाद अब जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर के एक बयान से यह सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह संन्यास लेने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह
संन्यास लेंगे बुमराह - फोटो : social media

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आशंका जताई है कि बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद कैफ ने बुमराह की फिटनेस और फॉर्म को लेकर चिंता जताई है। कैफ ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि बुमराह शरीर से जूझ रहे हैं। रफ्तार नहीं दिख रही, धीमी गेंदें डाल रहे हैं। अगर उन्हें लगेगा कि मैं देश के लिए 100 फीसदी नहीं दे पा रहा हूं तो वो खुद ही इनकार कर देंगे। मेरी गट फीलिंग है कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर फीका रहा प्रदर्शन

बुमराह के इंग्लैंड दौरे को लेकर पहले से ही बड़ी उम्मीदें थीं। माना जा रहा था कि भारत की सीरीज जीत में उनकी भूमिका अहम होगी। हालांकि, सीरीज में बुमराह अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने दो पारियों में एक बार पांच विकेट जरूर लिए लेकिन दोनों मैच भारत नहीं जीत सका। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में चल रहे चौथे टेस्ट में भी तीन दिन के खेल के बाद बुमराह बेअसर दिखे। उनकी गेंदों में वह धार नजर नहीं आई जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

बुमराह की गेंद से हिल जाते हैं बल्लेबाज

कैफ ने कहा कि, जो विकेट उन्हें मिला वो भी कीपर ने डाइव लगाकर पकड़ा। पहले ऐसा होता था कि गेंद की रफ्तार से बल्लेबाज को समय ही नहीं मिलता और कैच सीधा हाथ में आता था। अब गेंद 125-130 की स्पीड से जा रही है। फिट बुमराह ऐसी गेंदें फेंकते हैं जो बल्लेबाज को हिलाकर रख देती हैं।

खुद्दारी की मिसाल हैं बुमराह

मोहम्मद कैफ ने बुमराह की मानसिकता की तारीफ करते हुए कहा कि वे खुद्दार खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें लगेगा कि वे टीम को योगदान नहीं दे पा रहे हैं तो वे खुद संन्यास का फैसला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह के अंदर आज भी जुनून है। देश के लिए खेलने की शिद्दत है लेकिन शरीर उनका साथ नहीं दे रहा। यह टेस्ट मैच इसका साफ संकेत है।

NSIT
Nsmch

क्या बुमराह की भी 'टेस्ट विदाई' तय?

कैफ ने आगे कहा कि पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन टेस्ट टीम से बाहर हो चुके हैं अब शायद बुमराह की बारी है। उन्होंने कहा कि हो सकता है अब फैंस को बुमराह के बिना टेस्ट मैच देखने की आदत डालनी पड़े। मैं चाहता हूं कि मेरी यह आशंका गलत हो, लेकिन जो इस टेस्ट में देखा उससे लगता है कि बुमराह अब टेस्ट क्रिकेट का लुत्फ नहीं ले रहे।