LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

IPL 2026: IPL इतिहास में पहली बार 10 टीमों के कप्तान बने भारतीय! हैरान करने वाली लिस्ट, वर्ल्ड चैंपियन सिर्फ 3, क्या है इसके पीछे का गणित?

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में इतिहास रचा गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में है। आज से आईपीएल शुरु हो रहा है। ओपनिंग मुकाबले में RCB VS SRH के बीच होगी।

आईपीएल 2026
इतिहास में पहली बार 10 टीमों के कप्तान भारतीय- फोटो : social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है, और इस बार का आगाज किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। आज आईपीएल का पहला मैच होगा। IPL 2026 के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब मैदान पर उतरने वाली सभी 10 टीमों की कमान भारतीय शेरों के हाथ में होगी। विदेशी कप्तानों का दौर अब पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ में अब सिर्फ 'देसी तड़का' लगेगा।

आज से शुरु हो रहा मैच 

28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में हाई-इंटेनसिटी मुकाबलों के बीच इन कप्तानों की असली परीक्षा होगी। ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। वहीं ईशान किशन के लिए यह मैच कप्तान के रूप में बड़ी परीक्षा है, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं। वहीं सबसे खास है कि इस बार 10 टीमों के कप्तान भारतीय ही हैं। 

Diarch GO

अनुभव बनाम चुनौती

इस बार कप्तानों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इनमें से सिर्फ तीन कप्तानों हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने का अनुभव है। बाकी कप्तानों के सामने पहली बार खिताब जीतने की बड़ी चुनौती है।

कप्तानों पर नजर

मुंबई – हार्दिक पांड्या- 2022 में गुजरात को चैंपियन बना चुके पंड्या एक बार फिर खुद को साबित करने की कोशिश में

NSIT
Nsmch

पंजाब – श्रेयस अय्यर- कोलकाता को चैंपियन बना चुके, लगातार टीमों को फाइनल तक पहुंचाने का अनुभव

बैंगलोर – रजत पाटीदार- RCB को पहली बार खिताब दिलाने वाले कप्तान

गुजरात – शुभमन गिल- युवा कप्तान, अब तक खिताब जीतने की चुनौती बरकरार

कोलकाता – अजिंक्य रहाणे- अनुभवी लेकिन IPL ट्रॉफी अभी दूर

चेन्नई – ऋतुराज गायकवाड़- MS Dhoni की विरासत संभालने की चुनौती

दिल्ली – अक्षर पटेल- शांत स्वभाव के कप्तान, ऑलराउंड प्रदर्शन पर नजर

लखनऊ – ऋषभ पंत- महंगे खिलाड़ी, लेकिन फॉर्म और फैसलों पर सवाल

राजस्थान – रियान पराग- युवा कप्तान, नई जिम्मेदारी

हैदराबाद – ईशान किशन- कम समय में खुद को साबित करने का मौका

ओपनिंग मैच और शेड्यूल

सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। मुंबई में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय में कैप्टन्स मीट का आयोजन हुआ, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल हुए। इस दौरान सीजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।