LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

IPL RCB VS PBKS: 9 साल बाद विराट कोहली की बेंगलुरु IPL के फाइनल में बनाई जगह! PBKS के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हासिल की जीत

IPL RCB VS PBKS: IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में RCB ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और फिल साल्ट ने दिलाई बड़ी जीत।

IPL RCB VS PBKS
RCB की धमाकेदार जीत- फोटो : social media

IPL RCB VS PBKS: IPL 2025के पहले क्वालिफायर में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, और वही फैसला उनकी जीत की नींव बन गया।पंजाब की टीम RCB की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई। गृह मैदान पर खेलने के बावजूद, पंजाब कोई साझेदारी नहीं बना सकी।

सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड RCB की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। युवा लेग स्पिनर ने आक्रामक और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को चकमा दिया। उनकी वैरिएशन और गूगली ने बल्लेबाजों को उलझा कर रख दिया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अपनी पेस और बाउंस से शुरुआत में झटके दिए और अंत में भी क्लीन-अप कर दिया। इन दोनों की जोड़ी ने सुनिश्चित कर दिया कि RCB को कम स्कोर का लक्ष्य मिलेगा।

Diarch GO

फिल साल्ट का तूफान: मात्र 27 गेंद में नाबाद 56 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की ओर से फिल साल्ट ने आक्रामक शुरुआत दी। सॉल्ट ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 56 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके, 3 छक्के जड़ें। उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों में ही मैच पंजाब से छीन लिया, और RCB को केवल 12 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मैच कप्तान रजत पाटीदार, जिनका बॉलिंग का निर्णय निर्णायक साबित हुआ, और टीम की संतुलित रणनीति ने RCB को इस वर्ष एक नई ऊंचाई दी है।