LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IPL 2025 LSG vs MI: LSG ने रोमांचक मुकाबले में MI को 12 रनों हराया! सूर्यकुमार यादव का अर्धशतकीय पारी गई बेकार

आईपीएल 2025 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। जानिए कैसे मिचेल मार्श और एडन मार्करम की धमाकेदार पारियों ने मैच पलटा।

 IPL 2025 LSG vs MI: LSG ने रोमांचक मुकाबले में MI को 12 रनो
LSG vs MI- फोटो : social media

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ सुपर जांइट्स ने मुंबई इंडियस को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया है। हाई-वोल्टेज मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए। टीम की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन मिचेल मार्श और एडन मार्करम ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को उड़ान दी। मार्श और मार्करम के बीच की साझेदारी ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, जिससे मुंबई इंडियंस पर दबाव बन गया।

मुंबई की खराब शुरुआत ने बिगाड़ा समीकरण

204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण मैदान से बाहर थे, और उनकी अनुपस्थिति टीम पर भारी पड़ी।मुंबई के फैंस को तब उम्मीद जगी जब सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने शानदार साझेदारी की।

Diarch GO

सूर्या और नमन की साझेदारी ने लौटाई मुंबई को मैच में

सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की तेज़ साझेदारी की। इस साझेदारी ने मुंबई को मैच में वापस ला दिया था।

पारी का हाईलाइट

नमन धीर – 46 रन (24 गेंदों में)

सूर्यकुमार यादव – 67 रन (43 गेंदों में)

आखिरी 5 ओवर में मुंबई को जीत के लिए 61 रन चाहिए थे और सूर्या सेट होकर खेल रहे थे। लेकिन सूर्या का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

NSIT
Nsmch

मैच का रोमांचक अंत: आखिरी ओवर तक चला संघर्ष

लखनऊ और मुंबई इंडियस का मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा। हालांकि MI के निचले क्रम के बल्लेबाज़ संघर्ष करते रहे, लेकिन लखनऊ की गेंदबाज़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ की गेंदबाज़ी में चमक

लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और वैरिएशन से मुंबई इंडियस के रन गति को रोकने में कामयाबी हासिल की। इस वजह से मुंबई 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी। लखनऊ ने यह मैच 12 रनों से जीतकर टूर्नामेंट की अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक जोड़े।