LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प

Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, दीघा घाट, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का आयोजन किया गया। इस मेले में 30 से अधिक विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलि
करियर काउंसलिंग मेला का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना के दीघा घाट स्थित प्रतिष्ठित सेंट माइकल्स हाई स्कूल के न्यू ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में देश भर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसरों, नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और उभरते करियर विकल्पों से रूबरू कराना था। मेले के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया। बातचीत के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, छात्रवृत्ति योजनाओं, कैंपस सुविधाओं और भविष्य की करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई।

Goal 2026

मार्गदर्शन सत्र के दौरान विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. क्रिस्टु सावरिराजन, एस.जे. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें सुविचारित करियर नियोजन, स्पष्ट दृष्टिकोण और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच एक मजबूत सेतु साबित हुआ, जिसने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में मदद की। इस अवसर पर मिसेज रोजलिन एंथनी, मिसेज सानिया जान और मिसेज सुम्मी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch