LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

IPL 2025: गुजरात से करारी हार के बाद छलका काव्या मारन का दर्द, वायरल हुआ गुस्से वाला वीडियो

IPL 2025 के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टीम की लगातार हार से उनकी नाराज़गी और निराशा साफ नजर आई।

IPL 2025: गुजरात से करारी हार के बाद छलका काव्या मारन का दर्

आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 7 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की, जबकि हैदराबाद को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं टीम की सहमालिक काव्या मारन, जिनका मैच के दौरान गुस्से से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कैमरे में कैद हुआ निराश चेहरा

काव्या मारन अक्सर अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती हैं, लेकिन इस बार उनके चेहरे पर खुशी की बजाय चिंता और नाराजगी छाई रही। जैसे ही अभिषेक शर्मा मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए, काव्या का गुस्सा कैमरे में साफ नजर आया। मैदान की ओर उनका खामोश और तीखा रिएक्शन अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

हैदराबाद के दावों की निकली हवा

सीजन की शुरुआत से पहले SRH ने दावा किया था कि वे इस बार 300 रन के आंकड़े को पार करेंगे। लेकिन हकीकत में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, दोनों मोर्चों पर हैदराबाद कमजोर नजर आ रही है।

अभिषेक शर्मा फिर फेल

ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए और फिर मोहम्मद सिराज की लेंथ बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। उनकी इस लगातार विफलता से टीम की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

NSIT
Nsmch

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन देश के बड़े मीडिया समूह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1991 को चेन्नई में हुआ और उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन स्टेला मैरिस कॉलेज से किया। इसके बाद उन्होंने यूके से एमबीए की डिग्री ली और अब SRH की ब्रांडिंग व ओनरशिप का अहम हिस्सा हैं।