LATEST NEWS

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

Asia Cup Final 2025 IND VS PAK : इंडिया-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला आज, चैंपियन बनने उतरेगी भारतीय टीम, यहां फ्री में लीजिए मैच का मजा...

Asia Cup Final 2025 IND VS PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई में होगा। शाम 8 बजे से मैच शुरु होगा। इसके पहले 7.30 में टॉस होगा।

IND VS PAK
IND VS PAK- फोटो : social media

Asia Cup Final 2025 PAK VS IND : एशिया कप 2025 का रोमांचक फाइनल आज यानी 28 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान सूर्यकुमार यादव (भारत) और सलमान आगा (पाकिस्तान) साढ़े सात बजे मैदान पर उतरेंगे। भारत की टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले ही दो बार मात दी है। ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से और सुपर-4 में 6 विकेट से। ऐसे में आज भारतीय टीम की नजरें तीसरी जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा करने पर होगी।

लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

फाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट Sony Sports Network पर देखा जा सकता है। वहीं फ्री में DD Sports चैनल पर भी मैच का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Sony LIV के माध्यम से भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।

पाकिस्तान को हराने उतरेगी भारतीय टीम 

भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए रोमांचक साबित होने वाला है। सूर्या ब्रिगेड आज तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश में जुटी है। गौरतलब हो कि एशिया कप का इतिहास भले ही 41 साल पुराना है लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि पहली बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को 8 बार जीत चुकी नौवीं बार चैंपियन बनने के लिए आज भारतीय टीम उतरेंगी। 

पिच रिपोर्ट 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करेंगे तो इस स्टेडियम की पिच इस मौसम में काफी धीमी रहती है। पिच पर शुरुआती ओवर में तो रन बनते हैं लेकिन जैसे जैसे गेंद पुराने होते है स्पिनर्स हावी हो जाते हैं। हालांकि इस मैदान में रन चेज आसानी से होते हैं। जानकारों के अनुसार टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। 

NSIT
Nsmch

टीमों की संभावित स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम