LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित; गिल कप्तान और अय्यर की वापसी, बुमराह-हार्दिक को आराम

जीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर उपकप्तान बने। बुमराह और हार्दिक को आराम, सिराज की वापसी हुई है। यहाँ देखें पूरा स्क्वॉड।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित; गिल

Patna - बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर की उपकप्तान के रूप में वापसी हुई है। हालांकि, अय्यर की भागीदारी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी टीम में जगह बना ली है।

बुमराह-पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम 

सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या नजर नहीं आएंगे। बोर्ड ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने का फैसला किया है। हार्दिक की अनुपस्थिति में नीतीश कुमार रेड्डी को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को इस बार भी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।

Diarch GO

पंत बरकरार, किशन को फिर मिला झटका 

विकेटकीपर की भूमिका के लिए ऋषभ पंत ने अपनी जगह सुरक्षित रखी है, जबकि केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। ईशान किशन को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है। ओपनिंग स्लॉट की बात करें तो यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर के रूप में मौजूद रहेंगे, जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था।

सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन होगा।

  • पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा
  • दूसरा वनडे: 15 जनवरी, राजकोट
  • तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर

NSIT
Nsmch


भारतीय वनडे स्क्वॉड (पूर्ण सूची)

टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।