LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

India vs England First ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, नागपुर में 6 साल बाद भिड़ेंगे खिलाड़ी, जानें पिच का क्या है हाल

India vs England First ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। 2019 के बाद नागपुर में वनडे क्रिकेट की वापसी हो रही है...आइए जानते हैं मैच से जुड़ी अन्य जानकारी...

 India vs England First ODI
India vs England First ODI- फोटो : social media

India vs England First ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा, जो 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान 24 घंटे पहले ही कर दिया है, जिसमें 6 नए खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। भारतीय टीम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे। इसके बाद श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का नंबर आता है। वरुण चक्रवर्ती को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड पिच रिपोर्ट

नागपुर की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए उपयुक्त मानी जाती है, लेकिन इसमें पेस गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। जैसे ही समर सीजन की शुरुआत होती है, विकेट अधिक सूखा होगा और इस कारण हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को नहीं मिल सकता। भारत ने हाल के वनडे मुकाबलों में अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को परेशान किया है, वहीं इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर आदिल राशीद को मौका दिया है।

लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। वनडे मुकाबले पहले की तुलना में थोड़े बदले हुए समय पर होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे। मैच से आधा घंटा पहले, यानी 1 बजे, दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे।

NSIT
Nsmch

नागपुर स्टेडियम का रिकॉर्ड

नागपुर में अब तक कुल 9 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 मैच पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए हैं। यहां उच्चतम स्कोर 354/7 और न्यूनतम स्कोर 123 रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए औसतन स्कोर 288 रन रहा है।

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड

अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 58 मैच जीतें हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत हासिल की है। आज के मैच के लिए दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है, और यह सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमों की तैयारियों को परखने का बेहतरीन अवसर है।