LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

India defeated Pakistan: एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब जीता,तिलक वर्मा बने हीरो, शिवम दुबे का शानदार साथ

India defeated Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीत लिया। तिलक वर्मा और शिवम दुबे की दमदार बैटिंग से टीम इंडिया ने 9वीं बार खिताब अपने नाम किया।

India defeated Pakistan
एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की जीत - फोटो : social media

India defeated Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और सुनहरा इतिहास रच दिया है। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तिलक वर्मा (69* रन, 53 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) और शिवम दुबे (33 रन, 22 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारियों के दम पर जीत हासिल की। आख़िरी ओवर में भारत को 10 रन चाहिए थे, जिसे तिलक वर्मा ने धैर्य और दमदार स्ट्रोक्स से आसान बना दिया। रिंकू सिंह ने चौके के साथ मैच को फिनिश किया और ट्रॉफी भारत की झोली में आ गिरी।

रोमांचक मोड़ और टर्निंग पॉइंट

18वें ओवर में हारिस रऊफ को 13 रन पड़े, जिसने मैच का पासा पलट दिया और भारत को जीत की राह पर वापस ला दिया। यह ओवर निर्णायक साबित हुआ।19वें ओवर में शिवम दुबे आउट हुए लेकिन स्कोर बराबरी पर आ गया।आखिरी ओवर में तिलक ने 2 रन, एक छक्का और एक सिंगल लेकर जीत सुनिश्चित कर दी।

Diarch GO

पाकिस्तान की तीसरी लगातार हार

एशिया कप में पाकिस्तान को भारत ने लगातार तीसरी बार मात दी है। यह हार पाकिस्तान क्रिकेट के लिए करारा झटका मानी जा रही है। भारत की टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव वाले मुकाबलों में उसका पलड़ा भारी रहता है।

भारत का एशिया कप में दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में कुल 9 बार खिताब जीता है। यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय टीम एशिया की सबसे मजबूत टीम बनी हुई है।भारत के पास अब सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी है।टीम इंडिया के लिए यह जीत ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

NSIT
Nsmch