LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

INDW vs BANW: महिला T20 WC में भारत का जलवा, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

INDW vs BANW: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन और जेमिमा रोड्रीग्स ने 15 गेंद में 26 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

INDW vs BANW

INDW vs BANW:  महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति बेहतर कर ली है और अब आखिरी लीग मुकाबला बेहद अहम हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 136 रन बनाए। लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन मैच के दौरान कई बार ऐसा लगा कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल सकता है। इसके बावजूद भारतीय टीम ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर आसान जीत दर्ज कर ली।

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। शुरुआती झटके के बाद शेफाली वर्मा ने टीम की पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने करीब 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। शेफाली ने यस्तिका भाटिया के साथ मिलकर 45 रन की अहम साझेदारी भी की।

Diarch GO

मिडिल ओवरों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी

हालांकि मिडिल ओवरों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी धीमी पड़ गई। एक समय भारत का स्कोर 76 रन पर सिर्फ 1 विकेट था, लेकिन इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट गंवा दिए। अगले 22 रन के अंदर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। 14 ओवर खत्म होने तक रन गति भी काफी धीमी हो चुकी थी और मैच फंसता हुआ नजर आ रहा था। 14वें ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और वहीं से मैच का पूरा माहौल बदल गया। ब्रेक के बाद जेमिमा रोड्रिग् ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने आते ही तेज शॉट लगाए और बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद सिर्फ 9 गेंदों में भारत ने 24 रन जोड़ लिए और जीत की तरफ तेजी से बढ़ने लगा। जेमिमा ने सिर्फ 15 गेंदों में 26 रन बनाकर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। उनकी तेज पारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर जीत दिलाई।

भारत ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर 

इस जीत के बाद भारत ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम इंडिया के अब 6 अंक हो गए हैं और सेमीफाइनल की उम्मीद बनी हुई है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हैं और उसके अभी दो मैच बाकी हैं, जो बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए 8 अंक तक पहुंचना आसान माना जा रहा है। अब भारत के लिए 28 जून का मुकाबला बेहद निर्णायक होगा, जहां उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना पड़ेगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो सेमीफाइनल का रास्ता काफी हद तक साफ हो जाएगा।

NSIT
Nsmch