LATEST NEWS

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

Cricket news - बीसीसीआई को मिला नया प्रेसिडेंट, सचिन-द्रविड़-गांगुली के कारण टीम इंडिया के लिए खेलने का नहीं मिला मौका, अब संभालेंगे दुनिया से सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की कमान

Cricket news - बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिल गया है। भारत के घरेलू क्रिकेट में सालों तक योगदान देनेवाले मिथुन मन्हास को नया प्रेसिडेंट चुना गया है.

Cricket news - बीसीसीआई को मिला नया प्रेसिडेंट, सचिन-द्रविड़

N4N Desk - एक तरफ आज दुबई में एशिया कप के फाइनल मैच का इंतजार किया जा रहा है। जहां भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग होनी है। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने अपने नए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की घोषणा कर दिया है। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों  में शामिल रहे मिथुन मिन्हास को  बीसीसीआई का नया अध्यक्ष घोषित  किया गया है। वह वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। 

बताया गया कि दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन ने कुछ दिन पहले ही इस पद के लिए आवेदन दिया था। रविवार 28 सितंबर को दोपहर वो बीसीसीआई के मुख्यालय मुंबई के  वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे. बीसीसीआई एजीएम में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। जबकि राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया को फिर से BCCI के उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में चुना गया है। प्रभतेज सिंह भाटिया ने रोहन गौंस देसाई की जगह संयुक्त सचिव का पद संभाला है. भाटिया पहले BCCI के कोषाध्यक्ष थे. अब ए रघुराम भट BCCI के नए कोषाध्यक्ष हैं।

घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम हैं मिथुन मन्हास 

मन्हास को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) द्वारा नामित किया गया था. जहां उन्होंने प्रशासक के रूप में सेवा की है। उन्होंने 1997/98 सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने भारत अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिली. उस समय भारतीय टीम में पहले से ही सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे। ऐसे में टीम इंडिया के लिए उन्हें खेलने  की जगह नहीं मिली। 

NSIT
Nsmch

दिल्ली को रणजी में बनाया चैंपियन

मन्हास ने 147 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.82 की औसत से 9,714 रन बनाए हैं. उनके नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक हैं। उनका सबसे अच्छा रणजी सीजन 2007-08 में था जब दिल्ली ने खिताब जीता था. उन्होंने उस सीजन में 57.56 की औसत से 921 रन बनाए थे।

मन्हास का लिस्ट ए क्रिकेट में भी अच्छा रिकॉर्ड है. उन्होंने 130 मैचों में 45.84 की औसत से 4,126 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर थे। उनके नाम 75 विकेट हैं, जिसमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 विकेट शामिल हैं. वह विकेटकीपिंग भी कर सकते थे।

आईपीएल में इन टीमों से खेलने  का मिला मौका

मन्हास ने तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला है – दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। उन्होंने आईपीएल के उद्घाटन सीजन से 2014 तक खेला. 55 मैचों में उन्होंने 22.34 की औसत और 109.36 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए. उनके आईपीएल करियर में कोई अर्धशतक नहीं था।