LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Champions Trophy 2025 Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत के बाद गदगद हुए रोहित शर्मा, खिलाड़ियों को दे दी एक दिन की छुट्टी, बोले- फाइनल से पहले...

Champions Trophy 2025 Semifinal: सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों को एक दिन की छुट्टी दे दी है। रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

रोहित विराट
Rohit Sharma gave the players a day off - फोटो : social media

Champions Trophy 2025 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पटखानी देने के बाद कप्तान रोहित शर्मा रिलेक्स नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक दिन की छुट्टी दे दी। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से ले लिया और अब 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल पर फोकस करेगी। आज यानी 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि भारत का मुकाबला फाइनल में किससे होगा। सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की।

रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कहा कि"आखिरी गेंद फेंके जाने तक कुछ भी निश्चित नहीं होता। हमें पहली पारी के बाद लगा कि यह एक अच्छा स्कोर है, लेकिन इसे हासिल करने के लिए हमें बेहतरीन बल्लेबाजी करनी थी। पिच आसान नहीं थी, लेकिन हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम बनाए रखा।" उन्होंने पिच की स्थिति को लेकर कहा कि,"आज की पिच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से बेहतर थी, लेकिन इसकी प्रकृति अनिश्चित थी। हमारा फोकस अच्छी क्रिकेट खेलने और स्थिति को समझने पर था, न कि पिच को लेकर ज्यादा सोचने पर।"

छह गेंदबाजी विकल्प और बैटिंग डेप्थ की रणनीति

रोहित ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कहा कि, "मैं चाहता था कि हमारे पास छह गेंदबाजी विकल्प हों और साथ ही बैटिंग भी नंबर 8 तक मजबूत बनी रहे। इसे संतुलित करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने टीम सेलेक्शन में इस पर विस्तार से चर्चा की थी।"

विराट कोहली की सराहना

विराट कोहली की पारी की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि "उन्होंने इतने सालों से हमारे लिए यह किया है। हम विराट और श्रेयस के बीच बड़ी साझेदारी चाहते थे, जो बेहतरीन रही। इसके बाद अक्षर और विराट, फिर केएल और विराट के बीच छोटी साझेदारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने आखिर में जो कुछ बड़े शॉट लगाए, वे भी जीत में महत्वपूर्ण रहे।"

NSIT
Nsmch

फाइनल से पहले खिलाड़ियों को आराम की सलाह

रोहित ने खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि "जब आप फाइनल में होते हैं, तो जरूरी होता है कि सभी खिलाड़ी फॉर्म में हों। हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने मौकों का फायदा उठाया और यह हमें आत्मविश्वास देता है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों मजबूत टीमें हैं, इसलिए वे सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं। लेकिन फिलहाल मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी आराम करें और थोड़ा रिलेक्स करें।"

फाइनल पर फोकस

उन्होंने आगे कहा कि "चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों पर जबरदस्त दबाव होता है और वे भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। इसलिए, थोड़ा ब्रेक लेना और फिर फाइनल पर फोकस करना जरूरी है। हमारे पास कुछ समय है, जो हमारे लिए फायदेमंद रहेगा।" अब सबकी नजरें 9 मार्च को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया एक और आईसीसी खिताब अपने नाम करने के लिए उतरेगी।