LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

मुफ्त वाले दिन लदे, अब देना हो पैसा, जानें Jiostar पर कैसे और कितने रुपये देकर उठा सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! चैंपियंस ट्रॉफी की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग अब नहीं होगी। Jiostar ऐप पर 149 रुपये के सबस्क्रिप्शन से मैच देख सकेंगे। जानें पूरी जानकारी।

मुफ्त वाले दिन लदे, अब देना हो पैसा, जानें  Jiostar पर कैसे
champions trophy 2025- फोटो : social media

jiostar subscription: चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। Disney Hotstar और Jio Cinema ने मिलकर एक नई एप्लिकेशन Jiostar लॉन्च की है, जहां अब चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

जो लोग Jio Cinema पर मैच फ्री में देखने के आदी थे, उन्हें अब कम से कम 149 रुपये का सबस्क्रिप्शन प्लान लेना होगा। एंड्रॉइड डिवाइस पर चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने के लिए सबस्क्रिप्शन अनिवार्य कर दिया गया है।

Jiostar पर सबस्क्रिप्शन प्लान्स

Jiostar ऐप पर उपलब्ध कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को सबस्क्रिप्शन लेना होगा। यहां तीन प्रमुख प्लान्स की पेशकश की गई है:

149 रुपये का प्लान - 3 महीने की वैधता और एक ही डिवाइस पर लॉगइन की सुविधा।

499 रुपये का प्लान - साल भर की वैधता, एक डिवाइस पर लॉगइन।

1499 रुपये का प्रीमियम प्लान - साल भर की वैधता, 4 डिवाइस पर लॉगइन और एडवर्टाइजमेंट से छुटकारा।

चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग Jiostar पर ही होगी, इसलिए क्रिकेट फैंस को कम से कम 149 रुपये का प्लान लेना ही होगा।

NSIT
Nsmch

Jio Cinema से Jiostar तक का सफर

Jio Cinema ने 2023 में IPL की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स 3 बिलियन यूएस डॉलर्स में खरीदे थे, जिससे फैंस को दो साल तक फ्री में मैच देखने का मौका मिला। लेकिन अब Disney के साथ पार्टनरशिप के बाद Jiostar ऐप के जरिए मैचों की स्ट्रीमिंग के लिए सबस्क्रिप्शन अनिवार्य कर दिया गया है।यह डील पांच साल तक चलेगी और इसके तहत 2028 तक क्रिकेट फैंस को Jiostar ऐप पर ही लाइव स्ट्रीमिंग देखने का मौका मिलेगा।