LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

आईपीएल ने इंग्लैंड के इस यह स्टार प्लेयर पर लगाया दो साल का बैन, दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में लगाई थी बोली

इंग्लैंड के बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस लिया। दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका। नाम वापस लेने के कारण अब डकेट पर लगेगा 2 साल का बैन। जानें क्या है पूरा मामला।

आईपीएल ने इंग्लैंड के इस यह स्टार प्लेयर पर लगाया दो साल का

N4N Sports - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज बेन डकेट ने निजी कारणों और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट के इस फैसले का असर न केवल दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी पर पड़ेगा, बल्कि बीसीसीआई (BCCI) के कड़े नियमों के कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध भी लगना तय है।

2 करोड़ में बिके थे डकेट, अब झेलेंगे दो साल का प्रतिबंध


हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, सीजन शुरू होने से ठीक पहले नाम वापस लेने के कारण अब वे आईपीएल के नए नियमों के घेरे में आ गए हैं। 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व बीसीसीआई ने नियम बनाया था कि यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चुने जाने के बाद बिना किसी ठोस चिकित्सकीय कारण के नाम वापस लेता है, तो उसे अगले दो साल तक ऑक्शन और लीग में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

इंग्लैंड के लिए खेलना पहली प्राथमिकता: डकेट

बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी करते हुए अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "मुझे आईपीएल से नाम वापस लेने का बहुत कठिन फैसला लेना पड़ रहा है। इंग्लैंड के लिए खेलना मेरा बचपन का सपना रहा है और आगामी घरेलू समर सीजन से पहले मैं खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखना चाहता हूँ।" डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन और प्रशंसकों से इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।

एशेज की नाकामी और मानसिक थकान

माना जा रहा है कि डकेट का यह फैसला हाल ही में संपन्न हुई एशेज सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन से भी प्रेरित है। एशेज की 10 पारियों में वे महज 20.20 की औसत से 202 रन ही बना सके थे। अपनी खोई हुई लय वापस पाने और नेशनल ड्यूटी के लिए पूरी तरह फिट रहने के उद्देश्य से उन्होंने आईपीएल की चमक-धमक से दूर रहने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास अब क्या हैं विकल्प?

डकेट के जाने से दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी की रणनीतियों में बदलाव आ सकता है। हालांकि, टीम के पास अभी भी ओपनिंग के मजबूत विकल्प मौजूद हैं। बदानी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि केएल राहुल इस सीजन में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। राहुल के जोड़ीदार के रूप में दिल्ली के पास अब अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ और श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो पारी की शुरुआत कर सकते हैं।