LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

India vs Pakistan: एकतरफा मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा!सुपर-4 में जगह लगभग पक्की

India vs Pakistan:भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत और सूर्यकुमार यादव की नाबाद पारी से भारत ने 128 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया।

India vs Pakistan
भारत ने पाकिस्तान को हराया- फोटो : social media

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। यह मैच शुरुआत से ही पाकिस्तान के लिए मुश्किल भरा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 127 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में जगह लगभग पक्की कर ली है।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पाकिस्तान की टीम कभी भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नहीं दिखी और जल्दी-जल्दी विकेट गंवाती गई।

अभिषेक शर्मा ने दिलाई तूफानी शुरुआत

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए और टीम को चौथे ओवर में ही 40 रनों तक पहुंचा दिया। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी

भारत के दो विकेट 41 रन पर गिर चुके थे। इस स्थिति में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली। दोनों ने मिलकर 56 रन की साझेदारी की। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार अंत तक डटे रहे। उन्होंने 47 रन की नाबाद पारी खेली और अंत में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

NSIT
Nsmch

प्वॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर

इस जीत के साथ भारत ग्रुप A की प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ने दो मैचों में चार अंक हासिल कर लिए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के सिर्फ दो अंक हैं और उसका ग्रुप स्टेज का एक ही मैच बाकी है।