LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को मारा जोरदार थप्पड़, इस बात का था गुस्सा, वीडियो वायरल

Rajasthan BYPOLL - राजस्थान विस के सात सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसी दौरान एक गांव में नाराज वोटर्स को मनाने पहुंचे एसडीएम को निर्दलीय प्रत्याशी ने पिटना शुरू कर दिया और उसे थप्पड़ मारने लगे।

निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को मारा जोरदार थप्पड़, इस बात क
निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को मारा थप्पड़- फोटो : SOCIAL MEDIA

Rajasthan BYPOLL - राजस्थान के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले उप चुनाव को लेकर नाराज मतदाताओं को मनाने पहुंचे एसडीएम को निर्दलीय प्रत्याशी ने सबके सामने थप्पड़ मार दिया। यह घटना विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव की है। मामले में थप्पड़ मारनेवाले प्रत्याशी का नाम नरेश मीणा बताया गया। वह इससे पहले कांग्रेस में थे, चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं एसडीएम मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी बताए गए। 

मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी और टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि समरावता गांव के मतदाताओं ने अपनी एक मांग के समर्थन में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन मतदान केंद्र और बूथ तक पहुंचने वाला रास्ता खुला था।

Diarch GO

जब एसडीएम चौधरी जब लोगों को वोट डालने के लिए मनाने वहां गए तो निर्दलीय प्रत्याशी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। नरेश उन ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे जिन्होंने मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।

तहसील बदलने की मांग

कलेक्टर ने बताया, “यह गांव वर्तमान में नगर फोर्ट तहसील में आता है और ग्रामीण गांव को उनियारा तहसील के अंतर्गत लाने की मांग कर रहे हैं जो उनके गांव के पास है।” डीएम ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले यह मांग उठाई थी और उन्हें 30 अक्टूबर को आश्वासन दिया गया था कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस मामले पर विचार किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

थप्पड़बाज प्रत्याशी ने बताया यह कारण

वहीं जब थप्पड़ मारनेवाले प्रत्याशी से पूछा गया तो उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम में उनका सिंबल हल्का नजर आ रहा है। मीणा ने इसके पीछे साजिश का भी आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करने जब समरावता बूथ पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज होकर नरेश मीणा एसडीएम से बहस करने लगे और आपा खोते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के आज वोटिंग

बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 7 विधानसभा सीटों दौसा, झुंझुनूं, देवली उनियारा, रामगढ़, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में कुल 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।