LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Big Breaking: SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द, पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Big Breaking: पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। हाई कोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है जो भर्ती परीक्षा में चयनित हुए थे और ट्रेनिंग कर रहे थे।

SI Recruitment 2021 Cancelled
SI Recruitment 2021 Cancelled- फोटो : social media

Big Breaking: भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। इसी बीच हाईकोर्ट ने पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की है। हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। इस फैसले से भर्ती में चयनित होकर ट्रेनिंग ले रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। अभ्यर्थियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द

दरअसल, मामला राजस्थान का है।  राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 को लेकर अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक की शिकायतों के आधार पर पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। इसके बाद से ही अभ्यर्थियों ने आक्रोश देखने को मिल रहा है। राजस्थान सरकार और भर्ती एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।

हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला 

यह निर्णय जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने 14 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया गया। इस भर्ती में गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर 13 अगस्त 2023 को याचिकाएं दाखिल की गई थीं। कोर्ट ने माना कि भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल और पेपर लीक हुआ था।

पहले भी लगी थी रोक

हाईकोर्ट ने 18 नवंबर 2024 को इस भर्ती से जुड़ी पासिंग आउट परेड और नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। उस समय भी कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इस फैसले से भर्ती में चयनित होकर ट्रेनिंग ले रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। 

NSIT
Nsmch