LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

Rajasthan Churu rape case: चूरू में दलित विधवा से रेप! शादी का झांसा देकर बीते 6 महीने से कर रहा था घिनौना काम, अश्लील वीडियो बनाकर लगातार दे रहा धमकी

राजस्थान के चूरू में दलित विधवा के साथ रेप का मामला सामने आया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महीनों तक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan Churu rape case: चूरू में दलित विधवा से रेप! शादी
Rajasthan Churu rape- फोटो : freepik

Rajasthan Churu rape case: राजस्थान के चूरू जिले में एक दलित विधवा महिला के साथ बार-बार रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी विक्रम सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने में कई बार दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता झुंझुनू जिले के एक कस्बे की रहने वाली है। उसके पति का देहांत हो चुका है और वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी।

बता दें कि 6 महीने पहले विक्रम सिंह नाम के एक शख्स से उसकी जान-पहचान हुई थी।विक्रम ने पहले शादी का झांसा दिया और चूरू के एक होटल में बुलाया।वहां उसने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।इसके बाद वह बार-बार ब्लैकमेल कर होटल में बुलाता रहा।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

7 मार्च को आरोपी ने फिर किया रेप

7 मार्च 2025 को विक्रम सिंह ने पीड़िता को फोन किया और शादी का वादा करके चूरू बुलाया।कलेक्ट्रेट से रॉयल होटल ले गया और वहां फिर रेप किया।जब पीड़िता ने शादी की बात की तो विक्रम ने मारपीट की।रातभर होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखा और सुबह 4 बजे उसे बाहर निकाल दिया।14 मार्च को जब पीड़िता विक्रम के घर गई, तो उसने जातिसूचक गालियां देकर घर से निकाल दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर SC/ST एक्ट और IPC की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसके लिए पीड़िता ने महिला थाने में विक्रम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने IPC की धारा 115(2), 69 और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

NSIT
Nsmch