LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण

बेतिया नगर निगम प्रशासन ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है। शुक्रवार को बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने भारी दल-बल के साथ उत्तरवारी पोखरा छठ पूजा घाट का औचक निरीक्षण किया..

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय- फोटो : आशीष

Bettiah : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में आज बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने भारी दल-बल के साथ उत्तरवारी पोखरा छठ पूजा घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कचरा सफाई और स्वच्छता कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

युद्ध स्तर पर चल रही हैं छठ घाटों की तैयारियां

महापौर ने निरीक्षण के दौरान बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आधिकारिक निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के साथ-साथ नगर निगम के स्थानीय सरकारी संसाधनों का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आचार संहिता लागू होने से पहले ही पारित किए गए थे प्रस्ताव

श्रीमती सिकारिया ने जानकारी दी कि विधान परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना को पहले ही भांपते हुए, नगर निगम बोर्ड की बैठक में गत 8 सितंबर को ही उनकी अध्यक्षता में छठ पूजा से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियों के प्रस्तावों को बहुमत से पारित करा लिया गया था। वर्तमान में निगम प्रशासन उन्हीं पूर्व-पारित प्रस्तावों के अनुरूप धरातल पर विकास और सफाई कार्यों को अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है।

2 नवंबर को होगी छठ तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

महापौर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में लागू आचार संहिता के समाप्त होने के बाद, आगामी पहले कार्य दिवस यानी सोमवार, 2 नवंबर 2026 को महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अब तक के कार्यों का आकलन कर आगे के आवश्यक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे ताकि व्यवस्थाओं में कोई कोर-कसर न छूटे।

NSIT
Nsmch

श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था निगम की प्राथमिकता

अंत में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दो टूक कहा कि अर्घ्य देने आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और छठ घाटों पर उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि इस महापर्व पर बेतिया शहर के हर घाट पर साफ-सुथरा और सुगम वातावरण मिले।

आशीष की रिपोर्ट