LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Love, Revenge and Crime: प्रेमिका ने मां और मां के लवर के साथ मिलकर प्रेमी से कर दिया खेल, भेद खुलने पर पुलिस ने कर दिया लाल दरवाजा के भीतर

Love, Revenge and Crime: लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका ने मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

Love, Revenge and Crime
प्रेम, प्रतिशोध और अपराध- फोटो : Social Media

Love, Revenge and Crime:  राहुल अपनी प्रेमिका कोमल के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में था। हाल ही में कोमल किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। जब राहुल को इस बात का पता चला तो उसने कोमल के परिजनों पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे परेशान कोमल ने खौफनाक कदम उठा लिया।  युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए युवती, उसकी मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना राजस्थान के कोटपुतली का है।

क्या था मामला?

17 जनवरी को बहरोड़ में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची। मृतक की पहचान चरखी दादरी हरियाणा निवासी राहुल के रूप में हुई।

पुलिस ने क्या पाया?

पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल अपनी प्रेमिका कोमल के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में था। हाल ही में कोमल किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। जब राहुल को इस बात का पता चला तो उसने कोमल के परिजनों पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।इससे परेशान होकर कोमल ने अपनी मां रेखा और मां के प्रेमी राजकुमार के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची। उन्होंने राहुल को अपने घर बुलाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को एक किराए के टेम्पो में डालकर हाईवे किनारे फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कोमल, रेखा और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन को भी बरामद कर लिया है।

NSIT
Nsmch