LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

पंजाब कांग्रेस में बगावत,नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से सस्पेंड

नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लेटर भी शेयर कर नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है.

पंजाब कांग्रेस में बगावत,नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से सस्पेंड
नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से सस्पेंड- फोटो : REPORTER

पंजाब कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता सस्पेंड कर दी है। यह कार्रवाई उनके द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों के बाद हुई, जिससे पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाए थे।


मुख्यमंत्री पद और '500 करोड़' के बयान पर विवाद

नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बेचने और "बंद कमरे की राजनीति" करने का आरोप लगाया था, जिससे पंजाब बर्बादी की ओर धकेल दिया गया है। विवाद तब और बढ़ा जब उन्होंने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू तभी सक्रिय राजनीति में वापस आएँगे, जब कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी, वरना वह टीवी पर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए '500 करोड़ रुपए' में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे।

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ यह सस्पेंशन की कार्रवाई उनकी लगातार बयानबाजी के बाद की गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक पोस्ट के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने सस्पेंशन लेटर भी साझा किया, जिसमें बताया गया है कि पार्टी की किरकिरी करने और वरिष्ठ नेताओं पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों के कारण नवजोत कौर सिद्धू की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है।

NSIT
Nsmch