LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bhojpur road accident: भोजपुर के जमीरा-चांदी रोड पर सड़क हादसे में भारतीय नौसेना के 36 वर्षीय जवान मुकेश कुमार की मौत हो गई। वह 20 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।

Bhojpur road accident

Bhojpur road accident: बिहार के भोजपुर जिले में सड़क हादसे में भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) के एक जवान की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे जमीरा-चांदी रोड पर जमीरा से आगे हुआ। मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 36 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। उनकी पोस्टिंग मुंबई में थी और वह करीब 20 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।

ससुराल जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मुकेश कुमार अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। उन्हें चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव जाना था। इसी दौरान जमीरा से आगे जमीरा-चांदी रोड पर वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मुकेश कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नेवी जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक मौत से इंग्लिशपुर गांव में भी शोक का माहौल है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा