LATEST NEWS

  • Motihari Salary Scam
  • Bihar Salary Scam : बिहार में वेतन घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, शिक्षक और डाटा ऑपरेटर पर

  • Muzaffarpur Jail Raid
  • Muzaffarpur Jail Raid: मुजफ्फरपुर जेल में सुबह 3 बजे बड़ी छापेमारी,कोने- कोने की हुई तलाशी,इस दुर्दांत को दूसरे

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Patna Traffic Plan: पटना में 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना के दौरान सुबह 5 बजे से कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। गोलघर और बांकीपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Patna Traffic Plan

Patna Traffic Plan: मतगणना के दौरान पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पटना में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे से मतगणना खत्म होने और यातायात सामान्य होने तक कुछ प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

गोलघर से बांकीपुर जाने वाले रास्ते पर रोक

ट्रैफिक व्यवस्था के तहत गोलघर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के ट्रैफिक सिग्नल के पास से बांकीपुर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलघर की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

व्यावसायिक वाहनों के लिए भी प्रतिबंध

इसके अलावा, कन्या मध्य विद्यालय गोलघर के ट्रैफिक सिग्नल से बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पास जिलाधिकारी आवास के पूर्वी छोर से मशीन ड्राइव होते हुए बांकीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी व्यावसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। इन वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। मतगणना के दौरान शहर में निकलने से पहले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रास्ते की जानकारी लेकर चलें, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके।

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट