LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों में मचा हड़कंप, सामने आई बड़ी वजह

पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकीं रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर का संदिग्ध हालत में शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शव
पूर्व डीजीपी के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : social media

N4N DESK: पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनके आवास में ही पुत्र का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे के अचानक मौत से माता-पिता बेसुध हो गए। पूरा मामला पंजाब का है। जानकारी अनुसार पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकीं रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर का अचानक निधन हो गया। 

संदिग्ध हालत में मिला शव 

35 वर्षीय अकील की मौत उनके निवास पर हुई, जिसे लेकर शोक की लहर है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे दवा के ओवरडोज से जुड़ा मामला मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार, अकील को गुरुवार रात किसी दवा का सेवन करने के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने सुसाइड नोट या किसी वीडियो की बात से इनकार किया है। अकील हाई कोर्ट में वकालत करते थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हरडा खेड़ी गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव सहारनपुर ले जाया गया। जहां नमाज़-ए-जनाजा के बाद उन्हें पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिजनों में कोहराम 

अकील विवाहित थे और एक बेटा व एक बेटी के पिता थे। परिवार के मुताबिक, अकील की मां रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि पिता मोहम्मद मुस्तफा 2021 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होकर कांग्रेस से जुड़ गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch