LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

देसी पिस्टल व तीन मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

देसी पिस्टल व तीन मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना क

MUNGER : जिले में शुक्रवार तड़के सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा सदर ब्लॉक के तीन बटिया के पास एक व्यक्ति को एक पिस्टल , एक अर्द्ध निर्मित पिस्टल , तीन बैरल , और तीन मैगजीन के साथ  गिरफ्तार किया है।

मामले में बताया गया किआज तड़के  सुबह में  मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि सदर ब्लॉक तीन बटिया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार का खरीद बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त स्थान पर पहुँचे तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, 

जिसे बल के सहयोग से पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो. शमशाद पिता मो. अब्दुल हसन घर मुबारकचक थाना मुफसिल जिला मुंगेर बताया। पकड़ाये व्यक्ति को तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, एक बैरल एवं दो बट प्लेट बरामद हुआ, तदोपरांत उक्त व्यक्ति को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

इस मामले में एसआई साकेत कुमार ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल , अर्धनिर्मित पिस्टल , और कई समाना मिले है।  मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाए।

NSIT
Nsmch