LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष के पति पर युवक ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोप को जिप अध्यक्ष ने सिरे से किया खारिज

कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष के पति पर युवक ने लगाया मारपीट का आ

KAIMUR : कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के पति बंटी सिंह पर एक युवक ने मारपीट और धमकाने को लेकर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दे कि पूरा मामला सरकारी ट्यूबवेल से पानी ले जाने के दौरान हुआ। 

पीड़ित युवक ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल मेरे खेत में ही लगा है। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष उस ट्यूबवेल से किसी को भी पानी ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं। जब मैं ट्यूबवेल पर पहुंचा और पानी ले जाने लगा। तब उनके ड्राइवर, बॉडीगार्ड और मुंशी द्वारा मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया।

Diarch GO

वही इस मामले पर जिला परिषद् अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हमारे छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। रही बात मेरे पति बंटी सिंह की तो वह उस दिन लड़ाई वाली जगह पर मौजूद नहीं थे। ना ही मेरा अंगरक्षक मौजूद था।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि जो भी आरोप लगा है। वह पूरी तरीके से बेबुनियाद है। जिस दिन की यह घटना बताई जा रही है। उस दिन ना तो जिला परिषद अध्यक्ष और न ही उनके पति घटनास्थल पर मौजूद थे। एक पूरी तरीके से राजनीतिक साजिश है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट