LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बड़हिया के बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में श्रद्धालुओं के जेवरात चोरी करते पकड़ाई नालंदा की महिलाएं, दोनों रिश्ते में समधन

बड़हिया के बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में श्रद्धालुओं क

Lakhisarai : मंदिरों में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाली शातिर महिला चोरों को बड़हिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों महिला चोर नालंदा जिले की हैं और राज्य के अलग अलग हिस्सों में जाकर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. बड़हिया स्थित प्रसिद्ध बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में इन दिनों नवरात्रि को लेकर हर हर हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. इसी का फायदा उठाकर चोरी करने वाली दो महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला चोर की पहचान नालंदा जिले के हरनौत के गरभुचक के सुरेंद्र बिंद की पत्नी मंजू देवी एवं तेलवर वनगच्छा के सुवर्धन बिंद की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों महिला समधन है। 

दरअसल, मंदिर परिसर में चार महिलाओं के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार रहने के कारण महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। उसी दौरान भीड़ में उक्त दोनों महिला मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के जेवरात पर हाथ साफ कर रही थी। इसी दौरान वह गिरफ्त में आई और उनके पास से चोरी का जेवरात भी बरामद हुआ है। 

Diarch GO

बताया जा रहा है कि महिला चोरों का एक पूरा गिरोह है. नवरात्रि को लेकर इन दिनों महिला चोरों का गिरोह बड़हिया में श्रद्धालुओं को निशाने पर लिए हुए था. यह गिरोह पहले भी इलाके के मंदिरों में पूजा के दौरान चोरी करती थी। मंदिर में मेला के दौरान बार बार वेश बदलकर महिला श्रद्धालुओ के जेवरात चोरी करती थी। दोनों महिला की पहचान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से की गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। महिला चोर के गिरोह की पहचान की जा रही है। फ़िलहाल जिन दो महिलाओं की गिरफ्तारी हुई हैं दोनों नालंदा जिले की हैं. दोनों रिश्ते में समधन हैं और न सिर्फ बड़हिया बल्कि आसपास के अन्य मन्दिरों में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देती रही हैं. 

NSIT
Nsmch