LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

ये कैसा सुशासन? पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस का बर्बर चेहरा हुआ उजागर, दंपत्ति की बुरी तरह से पीटाई, इलाज जारी, एसपी ने जांच के दिए आदेश

ये कैसा सुशासन?  पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस का बर्बर चेहरा हुआ

कैमूर -  पुलिस को पीपुल्स फैंडली बनाने की बात सरकार करती है वहीं कैमूर पुलिस इस पर पलीता लगाने से चूक नहीं रही है. पुलिस की बर्बरता की तस्वीर सामने निकल कर आई है जिसमें पूछताछ के लिए चैनपुर थाने में बुलाने के बाद दंपति को बुरी तरह पीटा गया जिसका आरोप चैनपुर थाने के दरोगा पर दंपत्ति ने लगाया है, जहां दोनों का मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है. 

पुलिस की पिटाई से बुरी तरह जख्मी दंपत्ति यूपी के जमानिया थाना के बखरी निवासी राम लखन राम और उनकी पत्नी सोनी देवी है जिसने पुलिसिया जुल्म की सारी दास्तां अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के दौरान मीडिया कर्मियों से बयां की.

चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनैरा निवासी बाबू लाल राम की पत्नी अपने बच्चे के साथ गायब हो गई. इस मामले में महिला की सास द्वारा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिस मामले में पुलिस को जानकारी मिली की गायब महिला की बातचीत उसके बड़ी बहन से हो रही है. जिसके बाद पूछताछ के लिए थाने बुलाने के बाद पुलिस ने बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी.

पीड़ित रामलखन राम ने बताया की हमारी बात किसी से नहीं हो रही है .हमने पुलिस को कहा भी की आप जांच कर लीजिए लेकिन हमारी बात नहीं सुनी और पिटाई शुरू कर दी.

NSIT
Nsmch

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी हुई है .भभुआ एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होंगे कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी