LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, गरज रहे बादल, इन शहरों में होने वाली है मूसलाधार बारिश , Heavy Rainfall को लेकर इन जिलों के लिए अलर्ट

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, गरज रहे बादल, इन शहरों में होन

पटना- बिहार में झमाझम हुई बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन यह बारिश कई जगह आफत बनकर भी आयी. बिहार तपिश का शिकार था.  लोग अब बेसब्री से बारिश का इंतजार करने लगे हैं. लेकिन, बिहार में एक बार फिर से मानसून दोबारा सक्रिय हो गया और बारिश से लोगों को राहत मिली. पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. तेज हवा से तापमान का पारा नीचे लुढ़क गया. पटना में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 33.75 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार  दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट  जारी किया है. 

अगले 24 घंटों के लिए औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा, रोहतास में भारी बरसात की आशंका जताई गई है। वहीं अरवल, बेगूसराय, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, कैमूर, नालंदा और शेखपुरा में तेज और बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान बक्सर, पटना, नालंदा और सारण के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी जारी की गई है.

जबकि 4 अगस्त से 5 अगस्त को 23 जिलों के लिए यलो अलर्ट है. 5 से 6 अगस्त तक पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 अगस्त से 6 अगस्त के बीच उत्तर बिहार में घनघोर बरसात होगी. 6 से 7 अगस्त तक नेपाल से लगे इलाकों में भारी बारिश और किशनगंज और पश्चिम चंपारण में तूफानी बारिश की संभावना जताई जा रही है. 

मौसम विभाग के अनुसार  आज यानी 05 अगस्त को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसमें बांका, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में तो अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 08 अगस्त तक इन सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है

NSIT
Nsmch