LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

मौसम ने नए साल से पहले बदला मिजाज, बिहार में बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे और कनकनी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम ने नए साल से पहले बदला मिजाज, बिहार में बारिश ने बढ़ाई

पटना- बिहार में ठंड और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. पटना में शुक्रवार को  सुबह में कोहरा छाया रहा वहीं शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया. ठंड से लोग ठिठुरते हुए दिखे. लोगों ने अलाव का सहारा ले लिया है. सूबे में सुबह में घने कोहरे से मौसम में बदलाव आने लगा है. बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. सुबह से लेकर देर शाम तक कुहासे की चादर में पूरा इलाका ढका रहा. कई जिलों में तो सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हुए. कनकनी बढ़ने से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं. बक्सर, आरा, रोहतास, सीतामढ़ी समेत बिहार के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

दिन में पछुआ हवा बहने से ठंड में भी इजाफा होना शुरू हो गया है. शाम होते ही ठंड अचानक बढ़ गई. लोग जल्द ही अपने आशियाने में पहुंच जाना चाह रहे थे. एक दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है. घने कुहासे का प्रकोप बढ़ने से विशेषकर भारी वाहन,दो पहिया वाहन,साइकिल चलाने वाले,ठेला रिक्शा चलाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है. कुहासे और ठंड से निजात पाने के लिए अलाव को सहारा बनाने लगे हैं. संध्या होते ही बाजारों में व सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. शरीर पर गर्म कपड़ों का बोझ बढ़ गया है.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में नए साल में यानि कि 2 जनवरी से 4 जनवरी 2024 के बीच हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने लगा है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से राज्य में 2 से 4 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिसके परिणाम स्वरूप इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

  वहीं नए साल में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. वहीं बिहार में ठंड के तेवर अब धीरे धीरे तल्ख होने लगे है. शनिवार यानी आज  सुबह भी पटना में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हुए. मौसम विभाग के अनुसार साल के आखिरी दिनें पहाड़ों पर बर्फबारी से सूबे का मौसम बदल सकता है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार  31 दिसंबर से मौसम ठंडा हो जाएगा. दो जनवरी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.बिहार के अधिकांश हिस्सों में कुहासा का प्रकोप जारी है. शनिवार को पूरे दिन बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में बहुत घना कोहरा छाया रहा. वहीं सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लोग कोहरे से परेशान रहे.

NSIT
Nsmch

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में  कुहासा बढ़ेगा. पटना में भी सुबह शाम इसका असर दिखेगा.  30 दिसंबर को  पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. वहीं 31 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

पूर्वा हवा चलने की वजह से मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव होगा. कुहासा राज्य के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा. आने वाले एक से दो दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में  वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी पछुआ हवा का प्रवाह चल रहा है. इसके कारण मौसम साफ है और दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल जा रही है. फिलहाल अभी कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार  बिहार की तरफ आने वाली ठंडी हवा मध्य भारत में सक्रिय हो रहे एंट्री सायक्लोन सर्कुलेशन की स्थिति बनने से ट्रैप हो गयी है. इस वजह से बिहार में ठंड सबाब पर नहीं पहुंच पा रहा है.