LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, वी

KAIMUR : जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना एक युवक को भारी पड़ गया हैं। जिसे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

मामले की जानकारी देते हुए भभुआ के प्रभारी एसडीपीओ सह साईबर डीएसपी अनिकेत अमर ने बताया कि कैमूर एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि सोशल मीडिया पर अमन नामक युवक के द्वारा दोनों हाथों में आग्नेयास्त्र लेकर फोटो खिचाकर डाला गया है, जिसके बाद कैमूर एसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद मामले पर कार्रवाई को लेकर भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के द्वारा टीम गठित किया गया।

Diarch GO

इसके बाद तकनीकी अनुसंधान में यह मामला सामने आया कि फेसबुक आईडी यूजर की पहचान अमन पटेल पिता मधुबन सिंह पटेल गांव सिकठी थाना भभुआ जिला कैमूर का करने वाला है। इसके बाद पुलिस द्वारा सिकठी गांव में अमन पटेल के घर पर छापामारी की गई तो उसके घर से एक लोहे एवं काठ का एक नाली देसी कट्टा एवं एक लोहे एवं काठ का बना दो नाली देसी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस एवं फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया। वहीं छापामारी के क्रम में ही पुलिस ने अमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया। 

कारतूस के संबंध में अमन पटेल से पुलिसिया पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि गांव के ही शिवम पटेल पिता धर्मेंद्र सिंह के द्वारा हाथियार उपलब्ध करवाया गया था। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अमन पटेल पर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह का फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डाले। अन्यथा लाइसेंसी हथियार हो या अवैध हथियार हो अगर पुलिस संज्ञान में आया तो कार्रवाई किया जायेगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट