LATEST NEWS

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

वहीदा रहमान को मिलेगा 2023 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सूचना व प्रसारण मंत्री ने की नाम की घोषणा

वहीदा रहमान को मिलेगा 2023 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सू

DESK : 2023 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस साल दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्म के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया है। सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री के हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए उनके नाम का एलान किया था और इस बाबत एक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि वहीदा रहमान अभी 85 साल की हैं। 

देव आनंद की सफल फिल्म की रही अभिनेत्री

वहीदा रहमान के नाम की घोषणा उस दिन की गई है। जब उनकी सबसे कामयाब फिल्म गाइड में को स्टा रह देव आनंद की सौंवी जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए उनके नाम की घोषणा होना खास बन गया है। बता दें कि वहीदा ने साल 1962 में फिल्म साहिब बीवी और गुलाम से अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें साल 1965 में दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद स्टारर फिल्म गाइड में देखा गया था. इस फिल्म से वहीदा रातों-रात स्टार बन गई थीं।

वहीदा रहमान ने साल 1974 में एक्टर कमलजीत से शादी रचाई थी. वहीं, शादी के 26 साल बाद साल 2000 में 21 नवंबर को कमलजीत का निधन हो गया था. इस शादी से वहीदा के दो बच्चे (सोहेल और काश्वी रेखी) भी हैं।

इन बड़ी फिल्मों में किया काम

गाइड के बाद वहीदा ने तीसरी कसम (1966), राम और श्याम (1967), नील कमल (1968), खामोशी (1970), रेश्मा और शेरा (1971), कभी-कभी (1976), नमकीन (1982), चांदनी (1989) और 1991 में फिल्म लम्हें में काम किया था. वहीं, साल 2009 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर स्टारर फिल्म दिल्ली 6 में वहीदा रहमान काम किया था. इसके अलावा वहीदा को आमिर खान स्टारर हिट फिल्म रंग दे बसंती (2006) में भी देखा गया था. पिछली बार दिग्गज अभिनेत्री को मराठी फिल्म स्केटर गर्ल (2021) में देखा गया था.

NSIT
Nsmch