LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

भभुआ प्रखंड के कर्मा गांव में जल जमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान, जिप सदस्य ने ग्रामीणों को नाला बनाने का दिया आश्वासन

भभुआ प्रखंड के कर्मा गांव में जल जमाव की समस्या से ग्रामीण प

KAIMUR : कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड के कर्मा गांव में मुख्य सड़क पर जल जमाव होने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। यही नहीं नाली के गंदा पानी से होकर बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं और महिलाओ को भी मंदिर में पूजा करने उसी गंदे पानी को पारकर जाना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने जल्द ही नाला बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। 

वहीं कर्मा गांव निवासी पुर्व बीडीसी बब्बन राम एवं राधे श्याम चौरसिया ने बताया कि गांव में नाला नहीं होने के कारण सड़क पर दो साल से जलजमाव की स्थिती बनी हुई है। गांव के बच्चे इसी नाली के गंदे पानी में हेल कर विद्यालय पढ़ने जाते हैं। कभी कभी बच्चे गिर भी जाते हैं। जिसके कारण उन्हें काफी चोट लग जाता है। यहीं नहीं गांव की महिलाएं भी इसी गंदे पानी से होकर मंदिर में पूजा करने जाती हैं। इस समस्या से परेशान होकर हम लोगों ने जिला परिषद सदस्य को सूचना दिए हैं, और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि गांव में नाला का निमार्ण कराया जाय। ताकी इस जल जमाव की समस्या से हमलोगों को निजात मिल सके। 

Diarch GO

वहीं मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया की भभुआ कुदरा पथ से भभुआ बेलाव पथ को एक दूसरे से जोड़ने वाली मात्र एक सड़क है जो भभुआ कुदरा पथ से सखवा कर्मा सपनौतीया होते हुए शिवपुर मे भभुआ बेलाव पथ मे जा मिलती है। जहां कर्मा गाँव के दक्षिण सडक पर गंदे पानी का जल जमाव हो गया है। स्थिति इतनी ख़राब हो चुकी है की आये दिन दुर्घटना हो रही है। 

क्योंकि सड़क पानी में डूबे रहने से सडक में गड्ढा बन गया है। जहाँ राहगीरों का गुजरना मुश्किल है। पानी की निकासी नहीं होने और नाला नही होने के चलते कई घरों का पानी सडक पर ही बहता है। जिस कारण सड़क पर जल जमाव हो गया है। कई पुरानी बहा नहर अवरुद्ध होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मै यहाँ के ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के लिए आया हूँ। गाँव में नाली का निर्माण करा कर जो भी अवरुद्ध बाहा पइन है उसको अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। जिससे ग्रामीण जनता को फायदा मिले व इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को भी सहूलियत हो सके। इस मौके पर बब्बन राम, मंटू सिंह, राधे श्याम चौरसिया सहित काफ़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट