LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

Valentine Week Special : 17 साल की लड़की के इश्क में दीवाने हुए थे 'मुख्यमंत्री साहब' ... दिलरुबा जानती थी बनेगा सीएम

Valentine Week Special : 17 साल की लड़की के इश्क में दीवाने ह

DESK: वैसे तो इश्क उम्र का मोहताज नहीं होता। ना ही इश्क करने की कोई तारीख मुकर्रर है। लेकिन इश्क के हफ्ते में वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन आज चर्चा उस प्रेमी जोड़े की जिसे मालूम था कि मैं सीएम बनूंगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की। जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस के साथ की थी लेकिन वर्तमान में वह बीजेपी के साथ है। वहीं वर्तमान समय के हिमंत केवल असम के ही नहीं पूरे देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने साल 2021 में असम के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। इसी समय उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां ने उनकी और अपनी लव स्टोरी मीडिया से साझा की थी। इन दिनों जब वैलेंटाइन वीक चल रहा है और सभी के ऊपर प्यार का खुमार चढ़ा है। तो हम आपको इस खूबसूरत कपल की प्यारी सी प्रेम कहानी को बताते हैं। 

बता दें कि, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां ने अपनी और सीएम की प्रेम कहानी के बारे में एक मीडिया चैनल को बताया था। उन्होंने बताया था कि, दोनों की पहली मुलाकात कॉटन कॉलेज में हुई थी, तब सरमा की उम्र 22 साल और रिनिकी की उम्र 17 साल थी। दोनों ने पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे से दोस्ती कर ली थी जो कि आगे चलकर प्यार में बदल गई।

वहीं रिनिकी भुइयां ने कहा कि 'एक दिन मैंने हिमंत से कहा कि अब हमारे रिश्ते के बारे में हमारे परिवार वालों को पता हो जाना चाहिए।' तो इस पर हिमंत ने कहा कि 'हां बिल्कुल, जाओ अपनी फैमिली को मेरे बारे में बता दो।' तब रिनिकी भुइयां ने उनसे पूछा था कि लेकिन 'मैं अपनी मां को तुम्हारे भविष्य को लेकर क्या बताऊंगी?' इस पर हिमंत ने कहा था कि 'उन्हें कह दो मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।'  

NSIT
Nsmch

रिनिकी ने कहा कि 'तब मुझे ये नहीं पता था कि एक दिन जरूर ये बात सही हो जाएगी। लेकिन उनकी बातें सुनने के बाद मुझे लगा कि ये इंसान अपने लक्ष्य और अपनी लाइफ को लेकर कितना क्लीयर है, अगर मैं इसे लाइफ पार्टनर चुनती हूं तो कोई गलती नहीं करूंगी।' तो ऐसी है असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की प्रेम कहानी।