LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने जताई संवेदना, मंत्री संतोष सिंह बोले-अपराधियों पर हो कड़ी से कड़ी कार्रवाई

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर केंद्रीय मंत्री

GAYA : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की सोमवार की रात हुई हत्या मामले में कहा कि घटना निंदनीय है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इस घटना की गम्भीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनकी हत्या हुई है। उनके प्रति हमारी संवेदना है। इस घटना की जांच हर एक बिंदु को केंद्र में रख कर होनी चाहिए। यह एक बड़ी घटना है। ऐसा किसने किया और क्यों किया। यह भी सामने आना चाहिए। ये बातें केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा। 

इस मौके पर जब उनसे यह पूछा गया कि राजद कह रहा है कि बिहार में जंगल राज आ गया है। इस पर उन्होंने कहा कि जो जंगल राज के प्रतिपादक हैं। वही ऐसी बातें कह सकते हैं। इसलिए उन्हें याद आता है कि जंगलराज आ गया है। गौरतलब है कि दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरत गांव में मुकेश सहनी के पिता अपने घर में अकेले ही रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी मुंबई में रहते हैं। 

Diarch GO

मुकेश सहनी ने घटना की रात मुंबई में थे। घटना की सूचना पर वह मुंबई से अपने गांव के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या किसी धारदार हथियार से की है। पुलिस का कहना है कि मौका ए वारदात को देखने प्रतीत होता है कि हत्या चोरी का विरोध किए जाने के दौरान की गई है। फिलहाल इस मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीँ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने आगे राजद नेता भाई वीरेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाई वीरेंद्र को हत्या पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्हें लगता है कि एनडीए की सरकार में गुंडो को मंत्री बनाया जाता है तो भाई वीरेंद्र से ज्यादा अपराधियो को कोई नहीं जानता। वह भी जानते हैं कि जब राजद की सरकार थी तो कितने हरिश्चंद्र उस सरकार में मंत्री बने थे। अब भाई वीरेंद्र को ही मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

NSIT
Nsmch