LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया दावा, छः चरणों के चुनाव में भाजपा को मिल चुकी है 310 सीटें, कांग्रेस के वादे को बताया झूठा

कैमूर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया दावा, छः चरण

KAIMUR : सासाराम संसदीय क्षेत्र के भभुआ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा सभा को संबोधित करते हुए सासाराम संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार शिवेश राम के लिए वोट मांगा। सभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान एमएलसी निवेदिता सिंह सहित कई एनडीए के नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुले मंच से ऐलान किया की इस सात चरण में होने वाला लोकसभा का चुनाव में पांच चरण में भाजपा को 310 सीट मिल चुकी है। जबकि छठवें और सातवें चरण का चुनाव होना बाकी है। अब 400 पर होने से कोई नहीं रोक सकता। केंद्र में एनडीए के सरकार बनेगी। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। 

वहीं इंडिया गठबंधन पर आरोपों का बौछार करते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन के लोग एससी-एसटी के आरक्षण के विरोधी हैं। झूठा अफवाह फैला रहे हैं कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो एससी एसटी आरक्षण को समाप्त कर देगा और संविधान को भी। कहा की कांग्रेस ने दलित कल्याण के लिए मात्र 41 करोड़ राशि का आवंटन किया था। जबकि मोदी की सरकार ने 1 लाख 65 करोड़ आवंटन किया। लालू पर अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए बताया की लालू सामाजिक न्याय की बात करते हैं जबकि कर्पूरी ठाकुर को सम्मान भी नहीं दिला पाए। यह इंडिया गठबंधन नहीं घमंडी गठबंधन है जो पिछड़ा विरोधी पार्टी के साथ-साथ एससी एसटी विरोधी है। इस गठबंधन ने मंडल कमीशन कानून को रोका था। जबकि मोदी सरकार पिछड़ा समाज का योग बनाकर सम्मानित किया। राहुल बाबा एंड कंपनी मुसलमान को आरक्षण देने की बात करती है। हम पूछना चाहते हैं यह आरक्षण कहां से और किससे काट कर देंगे। यह ओबीसी से कटकर आरक्षण देगा। हम बता दें कि कर्नाटक और हैदराबाद में पिछड़ा वर्ग से आरक्षण काटकर मुसलमान को आरक्षण दिया गया। देश के पार्लियामेंट में एससी एसटी ओबीसी का आरक्षण नहीं हटने देंगे एवं दावा करते हैं संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों को मोदी सरकार तीर्थ स्थल बनाने जा रही है। 

Diarch GO

वही शाह ने कहा की इंडिया गठबंधन के लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा केंद्र में सरकार बनाई तो आरक्षण को खत्म कर देगी। जबकि पर मैं वादा करता हूं कि केंद्र में सरकार बनने के बाद भी आरक्षण खत्म नहीं होगा। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा की राहुल बाबा 70 साल से आपकी सरकार थी। राम मंदिर निर्माण को रोका गया। जबकि भाजपा के 10 साल के सरकार ने राम मंदिर के निर्माण कार्य कराई और प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वही नारा लगाते हुए कहा की जो 70 साल से राम मंदिर को रोका। आप उसका साथ देंगे। यह भाजपा को राम भक्तों पर गोली चलने वाले के साथ देंगे कि मोदी को। वही जम्मू एंड कश्मीर पर 370 धारा हटाने को लेकर दावा किया।  

उन्होंने कहा की देश में आजादी के बाद भाजपा की जब सरकार आई तो कश्मीर में धारा 370 हटाया गया। कांग्रेस धारा हटाने को लेकर पाकिस्तान की बात करती थी कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। धारा हटा तो कहीं युद्ध न छेड़ जाए पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वही अमित शाह ने बताया कि बिहार को विकास के लिए यूपीए सरकार 2 लाख 80 हजार करोड़ दिया था। जबकि मोदी सरकार 14 लाख 34 हजार करोड़ की राशि विकास के लिए दिया है। देश के 60 लाख गरीब परिवारों को 5 किलो अनाज दिया गया। वहीं मरीजों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख की राशि दी गई। अंत में सासाराम संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम को जीतने को लेकर लोगों से अपील किया कि आप कमल छाप पर बटन लगाकर शिवेश राम को विजय बनाएं और भाजपा का केंद्र में सरकार बनाएं।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट