LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बिहटा की अंडर-19 कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल लेवल के लिए किया क्वालीफाई

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बिहटा की अंडर-19 कबड्डी टीम ने सीबीए

PATNA : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बिहटा की अंडर-19 कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता रांची के कैराली स्कूल, एचईसी टाउनशिप में आयोजित की गई थी। इस शानदार जीत ने न केवल उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाया है, बल्कि अब वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस अद्भुत उपलब्धि में विद्यालय के छात्र मोहम्मद तौक़ीर की तेज़ रणनीति, सिद्धार्थ कुमार की उत्कृष्ट फुर्ती, साकेत सिंह और अभिनव कुमार के बेहतरीन डिफेंस के साथ-साथ प्रभात कुमार और रवि रंजन के साहसिक अटैक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्यन राज और यश राज ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को लगातार प्रेरित किया। यह विजय केवल एक पदक की जीत नहीं थी, बल्कि यह उस मेहनत, समर्पण, और टीम भावना की जीत थी। जिसने इन खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाया। अब, राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए, ये खिलाड़ी अपने खेल कौशल और साहस को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य कुमार रवि प्रकाश ने विजयी टीम के प्रति अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा की "यह जीत न केवल टीम के उत्कृष्ट खेल कौशल को दर्शाती है, बल्कि उनके अनुशासन, धैर्य और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। अब जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया है, हम उनके भविष्य की सफलताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

स्कूल के निदेशक नवीन कुमार ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यह स्वर्ण पदक इस बात का प्रमाण है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता टीम के सामूहिक प्रयासों और अटूट विश्वास की परिणति है, और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वे इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे, इसकी हमें पूरी उम्मीद है।"

NSIT
Nsmch