LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

ट्रक स्वामी ने एसडीपीओ पर पैसा लेने का लगाया झूठा आरोप, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खंडन

   ट्रक स्वामी ने एसडीपीओ पर पैसा लेने का लगाया झूठा आरोप, ए

BODHGAYA : मगध विश्वविद्यालय थाना इलाके में अवैध रूप से गीटी ले जाने वाले हाईवा के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा  एक्शन लिया था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गीटी से लदे दो हाईवा को जब्त कर लिया था साथ ही दो चालक की गिरफ्तारी भी हुई थी,इस मामले के बाद हाइवा स्वामी के द्वारा एसडीपीओ सौरव जयसवाल पर घुस  मांगने का आरोप लगाया गया है, उसी के आलोक में एसडीपीओ सौरभ जायसवाल ने अपने ऊपर लगे आरोप को खंडन किया है, 

उन्होंने शुक्रवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि दिनांक 6या 7 अगस्त की रात्रि को संदिग्ध अवस्था में गिट्टि से लदे हाइवा को संदिग्ध देखकर रेडी टीम के द्वारा जांच किया गया था, जांच के क्रम में कई कागजात अधूरी पाई गई, जिसके बाद खनन निरीक्षक को जानकारी दिया गया, वही खनन निरीक्षक के द्वारा हाइवा की चालान जांच की गई, जांच के क्रम में कई कागजात अधूरी पाई गई। ड्राइवर के द्वारा टाइम ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ,रूट जीपीएस हिस्ट्री, टोल की कागजात वगैरा नहीं दिया गया था। वही जांच के क्रम में पाया गया कि अवैध रूप से गिट्टी की व्यापार किया जा रहा है, 

एसडीपीओ ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोप बिलकुल बेबुनियाद है, इस मामले को लेकर सीनियर पदाधिकारी को सूचना दी गई है। साथ ही ट्रक चालक के विरुद्ध मगध विश्वविद्यालय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के बाद इस तरह का हाइवा स्वामी के द्वारा मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है, इसका मैं खंडन करता हूं क्योंकि जांच के समय खनन निरीक्षक भी वहा पर मौजूद थे और आगे की अनुसंधान जारी है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट