LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में भीषण गर्मी में विद्युत् कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग का किया घेराव, मांग पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की दी चेतावनी

कैमूर में भीषण गर्मी में विद्युत् कटौती से परेशान ग्रामीणों

KAIMUR : जिले में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान बरेज गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मोहनिया बिजली विभाग का घेराव किया। जहां ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। ग्रामीणों का आरोप है की पुसौली में बिजली प्लांट होते हुए भी इस भीषण गर्मी में 10 दिनों से बिजली की कटौती हो रही है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

बता दें कि आज मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज़ गांव के दर्जनों की संख्या में पहुंचकर मोहनिया बिजली विभाग का घेराव किया है। जहां ग्रामीणों ने बताया कि हमारा गांव पुसौली पावर ग्रिड के क्षेत्र में पड़ता है। इसके बावजूद भी हम लोगों को सही से बिजली नहीं मिल पा रहा है। ऐसे भीषण गर्मी में लोग बैचैन हो कर जीने को मजबूर है। 

Diarch GO

ग्रामीणों ने कहा की ऐसे भीषण गर्मी से राहत के लिए एक बिजली ही सहारा है। सही तरीके से बिजली नहीं मिलने लोग काफी परेशान हैं। यही नहीं लाइट नहीं होने के कारण कोई भी कार्य नहीं हो रहा है और नहीं बच्चें सही से पढ़ाई कर पा रहे हैं। खेती का पटवन भी नहीं हो पा रहा है। अगर 24 घंटा बिजली नहीं मिला तो हम लोग धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। 

वहीं मोहनिया बिजली विभाग के जेई ने बताया की कुछ लोग बिजली की समस्या को लेकर कार्यालय पर आए थे। जहां बरेज गांव में दस दिनों से सही से बिजली नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर वरीय अधिकारी को सूचना दिया जायेगा और उसके बाद जैसा निर्देश आता है। उसपर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट