LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

यह देश किसी की जागीर नहीं, संविधान ने दिया है सीना चौड़ा कर जीने का अधिकार, लखीसराय में गरजे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी

यह देश किसी की जागीर नहीं, संविधान ने दिया है सीना चौड़ा कर

LAKHISARAI :  विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपने चुनावी दौरे के क्रम में एनडीए गठबंधन सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। सहनी ने के.आर.के. मैदान, लखीसराय (मुंगेर लोकसभा) में राजद प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बाबा साहब के दिए गए संविधान को नहीं मानते हैं, इस कारण वे इसे खत्म करना चाहते हैं।

 उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है, यह देश हमारा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने हमलोगों को सीना चौड़ा कर जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं। श्री सहनी ने लोगों से अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हमारे चार विधायक जीत गए थे तो ये हमें दबाने की साजिश करने लगे। हमारे विधायकों को खरीद लिया। 

Diarch GO

लड़ता रहूंगा गरीबों की लड़ाई

श्री सहनी ने जोर देकर सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना, अपने समाज के कल्याण की लड़ाई लड़ना गुनाह है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आपको जो करना है करो मैं  गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने लोगों से समाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजद के प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की। 

मोबाइल से तेजस्वी का कराया संबोधन

राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी तबियत खराब होने के कारण इस सभा में भाग नहीं ले सके। उन्होंने इस सभा को फोन से संबोधित किया।

NSIT
Nsmch