LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पांच महीने से हिरासत में है ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज क्रिकेटर, महिला पर हमला करने और उसका गला घोंटने का है आरोप

पांच महीने से हिरासत में है ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज क्रिकेट

DESK : ऑस्ट्रेलिया के लिए एक दशक से भी ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेवा दे चुके माइकल स्लेटर पिछले पांच महीने से पुलिस हिरासत में है। कमेंटेटर और पूर्व बल्लेबाज पर एक महिला पर हमला करने और उसका गला घोंटने का आरोप है। इतना ही नहीं उन पर महिला को कई अपमानजनक मैसेज भेजने का भी आरोप है।

पांच महीने बाद जमानत के लिए याचिका

लगभग पांच महीने बाद स्लेटर ने जमानत के लिए याचिका दायर की है। मंगलवार को नई जमानत में स्लेटर की कानूनी टीम ने अदालत को बताया कि उन्होंने NSW (न्‍यू साउथ वेल्‍स) में एक रेसीडेंशियल रिहैबिलिटेशन क्लिनिक में जगह मिली है। वकील ग्रेग मैकगायर ने कहा कि उनके क्‍लाइंट स्लेटर जमानत की स्थिति में इलाज के लिए पूरी तरह से राज्य छोड़ देंगे। 

Diarch GO

मैकगायर ने कहा, "यह बहुत बड़ा खतरा है कि मामले का निपटारा होने तक स्लेटर हिरासत में बहुत अधिक समय बिता चुके होंगे।"

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पॉल फ्रीबर्न ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि स्लेटर का घरेलू हिंसा का इतिहास रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में माइकल स्लेटर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्‍होंने जून 1993 में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में 74 टेस्‍ट और 42 वनडे मैच खेले।

NSIT
Nsmch

इंटरनेशनल क्रिकेट में स्‍लेटर के आंकड़े

टेस्‍ट की 131 पारियों में माइकल स्लेटर ने 42.83 की औसत और 53.29 की स्‍ट्राइक रेट से 5312 रन बनाए।

इस दौरान उन्‍होंने 21 अर्धशतक और 14 शतक लगाए। टेस्‍ट में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 219 रन है।

वनडे की 42 पारियों में माइकल स्लेटर के नाम 987 रन हैं। इस प्रारूप में उनकी औसत 24.07 की और स्‍ट्राइक रेट 60.40 की रही है।

वनडे में कंगारू दिग्‍गज ने 9 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 73 रन है।