LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में राइस मिल गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे सैकड़ों बोरी गेंहू, मंत्री आवास से 3 सौ मीटर की दूरी पर घटना को दिया अंजाम

कैमूर में राइस मिल गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे सैकड़ो

KAIMUR : जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की मंत्री के गढ़ में ही बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे दिया। अपराधी एक राइस मिल में रखे गए 286 बोरा गेहूं गार्ड के हांथ पैर बाँधकर डीसीएम ट्रक से लेकर चलते बने। बदमाशों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव में आधा दर्जन से अधिक अपराधी एक राइस मिल के पिछले हिस्से पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और इसके बाद गार्ड के हाथ पैर बांधकर खेत में ले गए और आराम से मिल में रखे 286 बोरा डीसीएम ट्रक से गेहूं लेकर चलते बने। फिर कुछ दूरी पर गार्ड को साथ ले जाकर मोबाइल छीनते हुए उसे रास्ते पर छोड़ दिया।

Diarch GO

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। गार्ड के बयान पर लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया की हांथ पैर बांधकर घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गेंहू एक फाइनेंशियल आर्या कंपनी का गेंहू था।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट