आज शाम पांच बजे थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 7 मई को 94 सीटों पर होगी वोटिंग, इन लोकसभा सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

आज शाम पांच बजे थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 7 मई को


नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का  लिए सभी  दलों  और प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है. ऐसे में आज शाम को तीसरे चरण के लिए हो रहा प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा. चुनाव आयोग भी तीसरे चरण के मतदान के लिए कमर कसे हुए है.  तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी.  ऐसे में अब तीसरे चरण के मतदान के लिए आज यानी 5 मई को चुनाव प्रचार का भोंपू बंद हो जाएगा. आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा. अब प्रत्याशी और राजनीतिक दल घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 

तीसरे चरण के लिए वोटिंग बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर होनी है.चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग राजौरी सीट पर वोटिंग की तारीख बदली गई है यहां अब 25 मई को छठे चरण में मतदान होंगे. 

Diarch GO

इस चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव है. अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला 7 मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में जनता करेगी. 

तीसरे चरण में 12 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें बिहार की पांच,उत्तर प्रदेश की दस , प. बंगाल की चार , दमन और दीव की दो, असम की चार, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की चौदह, गोवा की दो, गुजरात की पच्चीस, मध्य प्रदेश की नौ, महाराष्ट्र की ग्यारहसीटों के लिए मतदान होंगे.  

NSIT
Nsmch

बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में वोटिंग होगी तो उत्तर प्रदेश की दस 10 लोकसभा सीट संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली की जनता सात मई को अपना प्रतिनिधि वोटिंग कर चुनेगी.यहां चुनाव प्रचार का शोर आज शाम को थम जाएगा.

असम की चार लोकसभा सीट धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गौहाटी में वोटिंग होगी. महाराष्ट्र की ग्यारह लोकसभा सीट  बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले पर जनता वोट डालेगी.

गुजरात की पच्चीस लोकसभा सीट, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड पर सात मई को वोटिंग होगी तो कर्नाटक चौदह लोकसभा सीट- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में मतदान होगा. वहीं मध्य प्रदेश के आठ लोकसभा सीट मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में भी जनता सात मई को अपना प्रतिनिधि चुनेगी.

छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीट सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में तो दादरा और नगर हवेली के एक लोकसभा सीट दादरा और नगर हवेली की जनता सात मई को अपना प्रतिनिधि चुनेगी.दमन और दीव की एक  लोकसभा सीट दमन और दीव और गोवा की दो  लोकसभा सीट उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट पर सात मङ को मतदान होगा.

पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीट मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद की जनता सात मई को अपना प्रतिनिधि चुनेगी. यहां भी चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा.