LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

सूरज बरसा रहा है आग, बिहार में तपीश और गर्मी से लोगों का बुरा हाल, जान लीजिए अपने जिले के मौसम का हाल

सूरज बरसा रहा है आग, बिहार में  तपीश और गर्मी से लोगों का बु

पटना: बिहार में एक बार फिर से तापमान का पारा चढ़ने लगा है. गुरुवार को सूबे का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है. आज यानी  शुक्रवार को राजधानी पटना समेत सूबे के दक्षिणी हिस्सों में गर्म दिन और कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है..

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की लोगों को सलाह दी है.इसके साथ ही आज से चलने वाली लू के थपेडों से भी बचने को कहा गया है.शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रहने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार  22 मई तक तापमान का पार 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर 17 मई यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ-साथ 118 मई के लिए ओरेज अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम विभाग के अनुसार दिन लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों के साथ  गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

NSIT
Nsmch

भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में गर्मी से लोगों का पसीना छुटेगा.  

इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।इस दौरान बच्चे और बुजुर्गो को घर में रहने की सलाह दी गई है.